सुकमा। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह नई शुरूवात ) के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों का सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुकमा, किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा नक्सल आप्स की पहल पर विवाह संपन्न करवाया गया हैं। उल्लेखनीय हैं कि जिला सुकमा में पुना नम अभियान से प्रभावित होकर केरलापाल एरिया कमेटी में कार्यरत जितेन्द्र उर्फ सन्ना ( प्लाटून नं. 30 सदस्य ईनामी दो लाख ) द्वारा दिनांक 06.05. 22 तथा करटामी देवे (महूपदर एलओएस सदस्य कांगेरघाटी एरिया कमेटी सदस्य ईनामी 01 लाख) द्वारा दिनांक 09.07.21 को आत्मसमर्पण कर पुलिस के संरक्षण में रहकर नक्सल विरूद्ध अभियानो में सहयोग कर रहे थें।
दोनो के द्वारा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के कार्यालय में उपस्थित होकर आपस में विवाह करने की इच्छा व्यक्त करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी परमेश्वर तिलकवार को इस हेतु व्यवस्था करने निर्देशित किया गया जिस पर महिला एंव बाल विकास विभाग के अधिकारियो से समन्वय कर दोनो का शासन की महती योजना सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत पंजीयन कराया गया था।
दिनांक 21.03.2022 को स्व० कवासी हडमा स्टेडियम सुकमा के प्रांगण में योजना के तहत कुल 19 दंपतियों के विवाह कार्यक्रम में दोनो आत्मसमर्पितो का विवाह संपन्न कराया गया।
सामुहिक विवाह कार्यक्रम में स्वंय सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुकमा, किरण चव्हाण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपस्थित होकर आत्मसमर्पित दोनो नक्सलियों सहित अन्य विवाहित जोडो को अपना आर्शिवाद दिया एंव सभी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिये।
कार्यक्रम में संजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, नगर निरीक्षक राकेश यादव सहित दोनो नवदंपति के परिवारजन व पुलिस
विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहकर अपना आर्शिवाद दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा नक्सल संगठन से जुड़े अन्य नक्सलियों को मुख्यधारा मे लौटने की अपील करते हुये कहा सभी नक्सली नक्सल संगठन छोड़कर हिंसा का रास्ता त्यागकर सामान्य जीवन जीये पुर्नवास योजना के तहत सभी आत्मसमर्पितो का नियमानुसार व व्यक्तिगत विभाग की ओर से भी सहयोग किया जायेगा।









