भिलाई। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ भिलाई के मुख्य संयोजक हमारे राष्ट्रीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा के दिशा निर्देश में मनोज चौधरी एवं पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम से दिनेश चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत एवं भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में कल्याण महासंघ के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा सफल आयोजन हुआ मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया।
देवेंद्र यादव को कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर सामाजिक सामुदायिक भवन एवं राष्ट्र संत श्री गाडगे जी महाराज के नाम से चौक या मुख्य सड़क का नाम से निर्माण करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया ताकि रजक समाज का पहचान बन सके जिस पर विधायक ने सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वासन दिए इस पर समाज के लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया विधायक जी ने समाज के साथ हर सुख दुख में रहने एवं विकास के गति में साथ देने हैं हेतु आस्वस्थ किया तथा कहा कि संगठन में ताकत है आप पूरे प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत कीजिए तभी विकास जल्द से जल्द होगा।
इस कार्यक्रम मेंश्री विश्राम निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ लोकेश कनौजिया अध्यक्ष रजक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन दुखवा राम निर्मलकर, भुनेश निर्मलकर, राजेंद्र रजक रजक कल्याण बोर्ड के विशिष्ट अतिथि में संत गाडगे जयंती युवक युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन भिलाई के एस एन जी सभागार में संत गाडगे महाराज जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के कर कमलो शुभारंभ हुआ।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय प्रभुनाथ बैठा ने स्वागत उद्बोधन में कहां की हमें फिरका परस्ती को छोड़कर एकता के सूत्र में बंधना होगा तभी हम समाज का विकास कर सकते हैं सभी पदाधिकारियों को एक सूत्र में बंधने की अपील की यह कार्यक्रम समाज को जोड़ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूती के साथ अपने संगठन की ताकत दिखाने हेतु आयोजित किया गया है ताकि प्रदेश के पूरे समाज के लोग एक मंच पर आकर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान बनावें।
आज प्रदेश के कोने-कोने से लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए मैं उन को रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ की ओर से तहे दिल से सम्मान करता हूं। मुख्य अतिथि दिनेश चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ ने समाज को संबोधित करते हुए संत गाडगे महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित करते हुए शिक्षा के स्तर को बढ़ाते हुए आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए एक दूसरे के सम्मान करते हुए ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है आज संगठित समाज ही सर्वांगीण विकास की ओर आगे बढ़ सकता है आपस में मत भिन्नता हो सकती है समाज के लिए हितकर भी है परंतु मन भिन्नता नहीं होनी चाहिए इससे समाज का नुकसान होता है हम सब मिलकर आपस में समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करें| महिला के प्रदेश अध्यक्ष सुमन कनौजे ने शेरो शायरी के साथ सफल मंच संचालन कर मंत्र मुग्ध कर दिया उपस्थित सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज ने जो स्वच्छता अभियान गांव गांव गली गली शहर शहर में चलाया उसी का परिणाम है कि आज राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण देश को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है शिक्षा के क्षेत्र में भी संत गाडगे महाराज जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है उन्होंने अपने संदेश में कहा एक रोटी कम खाएं परंतु अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं शिक्षा ही सर्वांगीण विकास की जननी है अन्य समाजों का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक समाज अपने अपने इष्ट देव को मानते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने समाज का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं यह बातें किसी से छिपी नहीं है उन्हें विकसित समाजों की अच्छाइयों को हमें ग्रहण करके उनके क्रियाकलापों को अपनाकर हम समाज को आगे बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश महासचिव चूड़ामणि निर्मलकर ने एवं सुरेश निर्मलकर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लेख राम निर्मलकर दुर्ग जिला अध्यक्ष विष्णु निर्मलकर छत्तीसगढ़ तेलुगु रजक समाज के अध्यक्ष आर तुलसीदास उपाध्यक्ष एवं वेणुगोपाल राव ऑल इंडिया सेल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके तेलुगु कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के तेलुगु सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीलम चिन्ना केशवलू नारी शक्ति सम्मान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायिका रजनी रजक प्रांतीय अध्यक्ष के निर्मलकर उपाध्यक्ष ओपी रजक ने भी संबोधित कर सामाजिक एकता पर बल दिया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने स्वागत उद्बोधन में कहां की हमें फिरका परस्ती को छोड़कर एकता के सूत्र में बंधना होगा तभी हम समाज का विकास कर सकते हैं सभी पदाधिकारियों को एक सूत्र में बंधने की अपील की।
जिसमें सचिव रामप्रवेश बैठा उपाध्यक्ष संतोष कुमार संतोष कुमार निर्मलकर कोषाध्यक्ष मछंदर प्रसाद छोटू रजक गोवर्धन निर्मलकर लालबाबू बैठा प्रेम लाल रजक राम छबीले प्रदीप सागर विरेंद्र बैठा व सदस्यों के अथक प्रयास से एसएनजी विद्यालय सेक्टर 4 में किया गया।









