BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 22 मार्च: मिथुन राशि वाले धैर्य रखें, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अनुभवी लोगों की एडवाइस से आपको फायदा होगा, ज्वाइंट पैन की समस्या हो सकती है

राशिफल की दृष्टि से 22 बुधवार मार्च 2023, का दिन विशेष है. मेष राशि से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल…

ज्योतिष के अनुसार 22 मार्च 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज रात्रि 08:21 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी. आज दोपहर 03:32 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, शुक्ल योग, बह्म योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे. आज का शुभ समय दो है.  सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च सावधान रहें. ब्यूटी प्रोडक्ट बिजनेस में प्रोड्यूच की मार्केटिंग में काफी पैसा खर्च करने के बाद भी प्रोडक्ट्स की बिक्री में गिरावट आने से आपकी परेशानियां बढे़गी. वर्कस्पेस पर सैलरी कटौती की खबर सुनकर आपको फैमिली मैनेजमेंट को बराबर करने के लिए किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते है. समाजिक स्तर पर अज्ञानता के कारण आप किसी मुसीबत में फंस सकते है. सेहत को लेकर दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा. फैमिली में किसी के मन में आपके लिए गलतफहमी हो सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ आप टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे. स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

चैत्र नवरात्रि पर- आपको स्कंदमाता की विशेष उपासना करते हुए ऊँ दुं दुर्गाय नमः मंत्र की 11 माला जाप करें. दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे लाभ होगा. बुधादित्य, गजकेसरी, ब्रह्म, शुक्ल, वासी और सुनफा योग के बनने से मीडिया और एनीमेशन फिल्म मेकिंग बिजनेस में आय के नए स्त्रोत आपके हाथ लगेंगे. एम्प्लॉय पर्सन को एमएनसी कंपनी से ज्वाइनिंग के लिए ऑफर आ सकता है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आप द्वारा की गई बैटर प्लानिंग आपके कार्यों को आगे बढ़ाएगी. सेहत के मामले में दिन अच्छा गुजरेगा. फैमिली के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम मे जाने की प्लानिंग बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनफ के साथ आपकी बॉन्डिंग बेहतर रहेगी. आईलेट्स स्टूडेंट्स अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ते जाएंगे।

चैत्र नवरात्रि पर- प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ सरस्वती की आराधना करें. साथ ही ऊँ हृीं ऐं हृीं सरस्वत्यै नमः. मंत्र की 21 माला जाप करें।

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे वर्काहॉलिक बनेंगे. बिजनेस में बिजनेसमैन को ज्यादा प्रॉफिट प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने होंगे. वर्कस्पेस पर आप करीयर को लेकर जल्दबाजी में कुछ गलत कर सकते हैं, धैर्य रखें. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अनुभवी लोगों की एडवाइस से आपको फायदा होगा. ज्वाइंट पैन की समस्या हो सकती है. फैमिली में सभी के साथ बैठकर आप अपने दिल में दबी बातों को खुलकर कर पाएंगें. लव लाइफ में रोमांस और रोमांच में दिन बितेगा. स्टूडेंट्स को एग्जाम और इंटरव्यू में सफलता हाथ लग सकती है।

चैत्र नवरात्रि पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ भुवनेश्वरी की आराधना करें. साथ ही ऊँ हृीं श्रीं क्लीं भुवनैश्वर्यै नमः मंत्र की एक माला जाप करें।

कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे आध्यात्म की तरफ ध्यान रहेंगा. बुधादित्य, गजकेसरी, ब्रह्म, शुक्ल, वासी और सुनफा योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आपके हाथ फायदा तो लगेगा साथ ही नई जिम्मेदारी भी मिलेगी. वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए बेहतर रहेगा, विरोधियों के सारे प्रयास विफल होंगे जिससे वो आपसे ईर्ष्या करेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपका कोई कार्य सोशल मीडिया पर वायरल होगा. अगर स्टूडेंट्स को सफल होना हैं, तो स्टडी के लिए एक्स्ट्रा टाइम निकालना ही पड़ेगा. हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें वसा युक्त खान-पाप से दूरियां बनाएं रखें. लव और लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है. फ्रेंड्स के साथ आने वाले वीकेंड की प्लानिंग अभी से बनाने में जुट जाएंगे।

चैत्र नवरात्रि पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ भैरवी की आराधना करें. साथ ही ऊँ हसैं वर वरदाय मनोवांछितं सिद्धये ऊँ मंत्र की 21 माला जाप करें।

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ननिहाल में समस्या हो सकती. बिजनेस में कंपटीटर बढने से संघर्ष का सामना करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर सतर्क रहते हुए कार्य करें, किसी के बहकावे में फंस सकते है. फैमिली में आपकी बातों का बतंगड़ बनाया जा सकता है. मोटापा और सुस्ती महसूस कर सकते हैं. हायर एजुकेशन स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी में कुछ प्रोब्लम का सामना करना पड़ेगा. अगामी चुनावों को देखते हुए आपके कार्यों मे आ रही बाधाओं के कारण आप अपने कार्यों को समय पर कंप्लीट नहीं कर पाएंगे. लव और लाइफ पार्टनर से वातार्लाप करते समय आप अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा भुगतान भुगतना पड़ सकता है।

चैत्र नवरात्रि पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ सिद्धिदात्री की आराधना करें. साथ ही या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः. मंत्र की 11 माला जाप करें।

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे नए बिजनेस प्रोडक्ट से लाभ होगा. बुधादित्य, गजकेसरी, ब्रह्म और सुनफा योग के बनने से टेक्सटाइल और एंब्रॉयडरी प्रिंटिंग बिजनेस के ग्राफ में इजाफा होगा, साथ ही अगर नई जगह पर ओपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 बजे के मध्य करें. वर्कस्पेस पर आपके कार्यों से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे. सामाजिक स्तर पर आपको सपोर्ट थोड़ा लेट मिलेगा. हेल्थ को लेकर अलर्ट हो जाएं, जंक फूड खाने से बचें. फैमिली में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ हाउसहोल्ड आइटम की परचेसिंग करनी पड़ेगी. स्टूडेंट्स को हार्ड वर्क और निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिलेगी।

चैत्र नवरात्रि पर- प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ चन्द्रघंटा की आराधना करें. साथ ही पिण्डजवप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता. प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता.. मंत्र की 1 माला जाप करें।

तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा. बिजनेस में एक्स्ट्रा ऑर्डर को समय पर कंप्लीट करने के लिए आपको ज्यादा टाइम देकर ऑर्डर कंप्लीट करवाने पड़ेगे. वर्कस्पेस पर आप पॉजिटिव एनर्जी से लबरेज रहेंगे जिससे आप सबसे आगे रहेंगे. अगामी चुनाव को देखते हुए पॉलिटिशियन को समय के साथ स्वयं में बदलवाव लाने होंगे. सेहत के मामले में दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. फैमिली में किसी मैटर को लेकर आपकी दी गई एडवाइस सभी का दिल जीत लेगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में सबंधों को और बेहतर बनाने में आप सफल होंगे. स्टूडेंट्स सफलता तब ही प्राप्त कर पाएंगे जब वह स्टडी के अपनी कोशिशों को बढ़ाएंगे।

चैत्र नवरात्रि पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ लक्ष्मी की आराधना करें. साथ ही ऊँ श्रीं हृीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ऊँ श्रीं हृीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः मंत्र की 11 माला जाप करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिजनेस में प्रॉफिट पाने के लिए कुछ ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे. बुधादित्य, गजकेसरी, ब्रह्म और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर हाई पोस्ट के प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास में आपको सफलता मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्य करने की शैली सभी को आपके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी. हार्ट पेशेंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए हार्ट पेशेंट अपनी सेहत को लेकर सचेत हो जाए. फैमिली में बच्चों की शरारते आपको अपने बचपन की याद दिलाएगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें होगी. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपने अभ्यास को बढ़ाना होगा।

चैत्र नवरात्रि पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ कालरात्रि की आराधना करें. साथ ही या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र की 11 माला जाप करें।

धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेंगी. बिजनेस में आपके खास कर्मचारी ही मार्केट में आपकी थू-थू करने में लगे रहेंगे, आपको नुकसान पहुंचाएंगे, जिससे आप डिप्रेशन में रहेंगे, आप उचित समय का इंतजार करें. वर्कस्पेस पर आप किसी के बहकावे में नहीं आएं. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपको अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मौसम परिर्वतन को लेकर स्किन रिलेटेड डिजीज से आप परेशान रहेंगे. फैमिली में बिना मांगे किसी भी प्रकार की सलाह न दें. डिफेंस स्टूडेंट्स अपनी हेल्थ का प्रॉपर ध्यान रखें. लव और शादी-शुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर चल रही तकरार से संबंधों में खटास पड़ सकती है।

चैत्र नवरात्रि पर- प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ मातंगी की आराधना करें. साथ ही ऊँ हृीं ऐं भगवती मतंगेश्वरी श्री स्वाहाः मंत्र की 1 माला जाप करें।

मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. बुधादित्य, गजकेसरी, ब्रह्म और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में अच्छे प्रॉफिट के चलते आप अन्य जगह पर आउटलेट खोलने के लिए जगह देखेंगे. वर्कस्पेस पर किसी अन्य की गलती को सीनियर्स को बताने के लिए समय अभी सही नहीं है. आप उचित समय का इंतजार करें. अचानक ट्रेवलिंग के कारण आप कुछ इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स भुल सकते है. फैमिली में किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा. लव और लाइफ पार्टनर की हेल्प मिलने से लाइफ में आ रही परेशानियां में उनकी मदद आपको मिलेगी. कंपीटीटिव स्टूडेंट्स को स्टडी में टेक्नोलॉजी के साथ स्वयं को अपडेट करना होगा. अगामी चुनावों को देखते हुए पॉलिटिशियन के आलस्य के कारण उनके कार्य अटक सकते है, जिसके लिए उन्हें अपने से बड़े ओहदे पर बैठे पर्सन को जवाब देना होगा।

चैत्र नवरात्रि पर- प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ शारदा की आराधना करें. साथ ही शारदा शारदांभौजवदना, वदनाम्बुजे. सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्.. मंत्र की एक माला जाप करें।

कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे फाइनेंस से लाभ होगा. होटल, मोटेल, रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी बिजनेस में दिन प्रॉफिट वाला रहेगा. वर्कस्पेस पर आपका आपकी मनचाही जगह पर ट्रांसफर ऑर्डर आपके हाथ लग सकते है. सामाजिक स्तर पर आपके कार्य गति पकडेंगे बस आपको धिरज धारण करना होगा. हेल्थ रिलेटेड किसी समस्या से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी. फैमिली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. लव और शादी शुदा जिंदगी में दिन रोमांच और रोमांस में बितेगा. एमबीबीएस स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए हार्ड वर्क करना होगा।

चैत्र नवरात्रि पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ कालिका की आराधना करें. साथ ही काली महाकाली कालिके परमेश्वरी सर्वानन्दकरी देवी नारायणि नमोऽस्तुते.. मंत्र की एक माला जाप करें।

मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन शांत रहेगा. फेस्टिवल सीजन पर इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल गैलरी और ग्रोसरी बिजनेस में प्रॉफिट प्राप्त करने के लिए आपको अपने विचारों को बेहतर बनाना होगा. नए-नए ऑफर लाने होंगे. वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट के कॉम्प्लेटल होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर पब्लिक का सपोर्ट मिलने से आपके कार्य कंप्लीट होंगे. रीड की हड्डी की समस्या से आप परेशान रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनेट के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे. फैमिली में अनमैरिड पर्सन के विवाह संबंधित बातें हो सकती है. खिलाड़ियों को किसी एक्टिविटी में कोच की मदद मिलेगी।

चैत्र नवरात्रि पर- प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर माँ गौरी की आराधना करें. साथ ही सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके. शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते.. मंत्र की 1 माला जाप करें।

साभार: abp न्यूज

Related Posts