BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : चेट्रीचंड्र के दिन नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को चेट्रीचंड्र (चौतीचांद) महोत्सव के लिए राज्य के नगर-निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

23 मार्च को राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे। नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।

Related Posts