BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

31 मार्च से शुरू हो रहा है IPL का घमासान, जानिए कोच से लेकर मालिक और सभी फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी?

आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 फ्रेंचाइज़ी के हेड कोच, कप्तान और मालिकों के बारे में यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी…

नईदिल्ली (ए)। आईपीएल के हर सीज़न के लिए फैंस उत्साहित दिखाई देते हैं. आईपीएल की ओर से भी फैंस के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा जाता है. हर साल लीग में कुछ न कुछ ऐसे बदलाव किए जाते हैं, जिससे फैंस टूर्नामेंट की ओर और आकर्षित हो सकें. आईपीएल 2023 यानी टूर्नामेंट के 16वें सीज़न की शुरुआत 31 मार्च से होगी. उससे पहले हम आपको लीग में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों के हेड कोच, कप्तान और मालिकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सभी 10 IPL फ्रेंचाइज़ी के मालिक

  • चेन्नई सुपर किंग्स- एन श्रीनिवासन.
  • दिल्ली कैपिटल्स- सज्जन जिंदल और जी. एम. राव.
  • गुजरात टाइटंस- स्टीव कोल्ट्स, डोनाल्ड मैकेंज़ी और रोली वैन रैपार्ड.
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- संजीव गोयनका.
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- शाहरुख खान, जूही चावला और जय महेता.
  • मुंबई इंडियंस- मुकेश अंबानी.
  • पंजाब किंग्स- मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल.
  • राजस्थान रॉयल्स- मनोज बडाले, लाचलान मर्डोक, शेन वॉर्न और गैरी कार्डिनेल.
  • सनराइजर्स हैदराबाद- कलानिधि मारन.
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- यूनाइटेड स्पिरिट्स.

सभी 10 IPL फ्रेंचाइज़ी के हेड कोच

  • चेन्नई सुपर किंग्स- स्टीफन फ्लेमिंग.
  • दिल्ली कैपिटल्स- रिकी पोंटिंग.
  • गुजरात टाइटंस- आशीष नेहरा.
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- चंद्रकांत पंडित.
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- एंडी फ्लावर.
  • मुंबई इंडियंस- मार्क बाउचर.
  • पंजाब किंग्स- ट्रेवर बेलिस.
  • राजस्थान रॉयल्स के कुमार संगकारा
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- संजय बांगर.
  • सनराइजर्स हैदराबाद- ब्रायन लारा.

सभी 10 IPL फ्रेंचाइज़ी के कप्तान

  • चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी.
  • दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर.
  • गुजरात टाइटंस- हार्दिक पांड्या.
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर.
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल.
  • मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा.
  • पंजाब किंग्स- शिखर धवन.
  • राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन.
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस.
  • सनराइजर्स हैदराबाद- एडेन मार्करम

सभी फ्रेंचाइज़ी के होम ग्राउंड

  • चेन्नई सुपर किंग्स- एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम.
  • दिल्ली कैपिटल्स- अरुण जेटली स्टेडियम
  • गुजरात टाइटंस- नरेंद्र मोदी स्टेडियम.
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- ईडन गार्डन्स.
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- बीआरएसएबीवी इकाना क्रिकेट स्टेडियम.
  • मुंबई इंडियंस- वानखेड़े स्टेडियम.
  • पंजाब किंग्स- इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम.
  • राजस्थान रॉयल्स- सवाई मानसिंह स्टेडियम.
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम.
  • सनराइजर्स हैदराबाद- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम.

इस साल देखने को मिलेगा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का नया नियम 16वें सीज़न के लिए आईपीएल ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में नया नियम देखने को मिलेगा. इस नियम को पहली बार आईपीएल में लाया गया है. इस नियम के मुताबिक, टीमों को टॉस के दौरान प्लेइंग इलेवन के साथ 4 विकल्प चुनने होंगे और 4 में से केवल एक को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ को पारी की शुरुआत से पहले, या ओवर के पूरा होने के बाद, या विकेट गिरने के बाद या फिर ओवर के दौरान किसी भी समय बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद पेश किया जा सकता है।

पुराने अंदाज़ में लौटा आईपीएल इस बार आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट खेले जाएगा. यानी हर टीम अपने घरेलू और बाहर के मैदानों पर बराबर मैच खेलेगी. 2019 में आखिरी बार टूर्नामेंट को इस फॉर्मेट में खेला गया था. इस सीज़न में कुल 70 मैच खेले जाएंगे. वहीं, प्लेऑफ के सारे मैच मिलाकर पूरे सीज़न में 74 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल 2023 का फॉर्मेट

  • आईपीएल की 10 टीम, 2 ग्रुप्स में बंटी होंगी.
  • ग्रुप्स को निर्धारित करने के लिए एक रैंडम ड्रा का उपयोग किया गया था, जिसके जरिए यह तय किया गया कि दोनों ग्रुप्स में कौनसी टीम किस टीम के खिलाफ एक बार खेलेगी और किसके खिलाफ दो बार.
  • ग्रुप स्टेज में, प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीमों का सामना दो बार (एक घर और एक बाहर खेलकर), दूसरे ग्रुप में चार टीमों को एक-एक बार, और बाकी बची टीम के साथ 2 मैच खेलेगी. इस तरह से हरेक टीम 14 मैच खेलेगी.
  • आईपीएल पॉइंट्स टेबल की बात करें तो जीतने वाली टीम को 2 पॉइंट्स मिलेंगे. हारने वाली टीम को कोई पॉइंट नहीं मिलेगा और फिर अगर मैच ड्रॉ या बिना नतीजे वाला होता है, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा.
  • प्लेऑफ ग्रुप के मैच उसी हिसाब से होंगे, जैसे पहले हुआ करते थे.

आईपीएल 2023 के नए नियम

  • बीसीसीआई ने इस बार के आईपीएल सीजन में इंपैक्ट प्लेयर का एक नया और बड़ा मजेदार नियम बनाया है. इस नियम से किसी टीम की हार और जीत पर बड़ा फर्क पड़ सकता है.
  • इस नए नियम के तहत टॉस के वक्त टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ-साथ 4 वैकल्पिक खिलाड़ियों के नाम भी देने होंगे. कप्तान मैच के दौरान उन 4 खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कप्तान 4 वैकल्पिक खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन के किसी एक खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकता है.
  • रिप्लेस किया हुआ प्लेयर किसी भी रूप में दोबारा मैच के अंदर शामिल नहीं हो सकता है. रिप्लेस प्लेयर को वैकल्पिक फिल्डर के तौर पर भी मैच में शामिल नहीं किया जा सकता है.
  • इम्पैक्ट प्लेयर कप्तानी नहीं कर सकता है.
  • इम्पैक्ट प्लेयर रिटायर हर्ट हो चुके खिलाड़ी की जगह पर बल्लेबाजी करने के लिए भी आ सकता है.
  • दोनों टीम हर मैच में एक इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर सकती है.
  • अगर टीम में 4 विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर विदेशी खिलाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

डीआरएस का नया नियम

  • आईपीएल 2023 की हर एक पारी में दो डीआरएस होंगे.
  • आईपीएल में खिलाड़ी वाइड और नो-बॉल के लिए भी रिव्यू ले सकेंगे.
  • आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग ऐसा पहला टूर्नामेंट है, जिसमें पहली बार वाइड और नो बॉल के लिए डीआरएस लेने का सिस्टम आया है. वहीं, मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर इस नए नियम का इस्तेमाल करने वाली पहली खिलाड़ी बनी है.
  • कैच आउट होने पर, बल्लेबाज ने आधी पिच पार की हो या नहीं, नया बल्लेबाज की स्ट्राइक लेगा. अगर आखिरी गेंद होगी तो वह स्ट्राइक नहीं लेगा.

Related Posts