BREAKING

Uncategorised

यूपी पुलिस ने ट्वीट कर छग पुलिस से मृतक के परिजन के लिए मांगी मदद, DGP ने देर रात दुर्ग SSP को दिए निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के संवेदनशील कदम ने एक परिवार के दुःख को कम करने की कोशिश की है। बीती रात करीब 12 बजे मेरठ निवासी विकास कुमार सिंह के परिजनों ने यूपी पुलिस के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस को ट्वीट कर जानकारी दी कि भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत विकास कुमार सिंह का भिलाई में आकस्मिक निधन हो गया है। लॉक डाउन के दौरान परिजनों को इतने दूर आ पाना संभव नहीं दिख रहा था। इसलिए उन्होंने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ पुलिस से विकास कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से मेरठ उनके घर भिजवाने का अनुरोध किया। जिससे कि वे गृह नगर में अंतिम संस्कार कर सकें। देर रात ट्वीट की जानकारी मिलते ही डीजीपी डीएम अवस्थी ने दुर्ग एसएसपी अजय यादव को पार्थिव शरीर परिवार के पास मेरठ पहुँचाने की व्यवस्था करने को कहा। रात में ही एसएसपी श्री यादव ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सुबह जल्दी से जल्दी सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव मेरठ रवाना किया जाए। आज सुबह सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही दुर्ग पुलिस ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराई और रास्ते मे पड़ने वाले सभी राज्यों के लिए यात्रा अनुमति प्रदान करते हुए शव को मेरठ के लिए रवाना किया। डीजीपी श्री अवस्थी ने दुर्ग एसएसपी और पुलिस के तत्काल संवेदनशील कार्य की प्रशंसा की है।

Related Posts