BREAKING

Uncategorised

ब्रेकिंग: नृशंस हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर 6 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार..

गौरेला पेंड्रा मरवाही। आज दिनांक 14/4/2020 को थाना गौरेला में बिसाहू लाल कोल निवासी पतेरा टोला का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका साढ़ू भगवान दास कोल 10 बजे तालाब नहाने गया था वापस आते समय सिद्ध बाबा मंदिर के पास पतेरा टोला का अंतू उर्फ आशीष तिवारी पिता अमरनाथ तिवारी खड़ा था जो भगवान दास को रोककर रुपये पैसे लेन देन पर विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से भगवान दास के सीने, गर्दन में कई बार वार कर दिया, जिससे भगवान दास खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया और अंतू उर्फ आशीष तिवारी वहां से भाग गया । 
                 आशीष तिवारी  के द्वारा चाकू से मारने पर भगवान दास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर से थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 26/2020 धारा 302 ipc कायम कर थाना प्रभारी गौरेला अमित पाटले के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को सूचना दिया गया । 

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला, थाना प्रभारी गौरेला एवं उनके स्टाफ को अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी के पता साजी हेतु निर्देशित किया।

           आरोपी जो कि पूर्व से बदमाश किस्म का है, जिसे पुलिस के द्वारा मारपीट के प्रकरण में  स्थाई वारंट में गिरफ्तार किया गया था। जो न्यायालय से जमानत पर था। आज भगवान दास की नृशंस हत्या कर मोके से फरार हो गया था । जिसे पकड़ने हेतु टीम रवाना हुई थी। 

           अमराइया टोला के एक सुनसान टूटे हुए घर मे आरोपी के छिपे होने की जानकारी मुखबिर से थाना प्रभारी गौरेला को मिली जो पुलिस अधीक्षक को अवगत करा कर अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी आशीष तिवारी को दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त चाकू को मेमोरेंडम कथन पर से जप्त किया जाकर घटना के 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। 

               नृशंस हत्या के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी गौरेला अमित पाटले, प्रधान आरक्षक नवीन मिश्रा, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।
              उल्लेखनीय है कि कोरोना समस्या पर लगातार काम कर रही जीपीएम पुलिस के द्वारा क्राइम नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, पिछले हफ्ते ही थाना गौरेला में आबकारी एक्ट के तीन प्रकरण एक ही दिन में पकड़े गए थे और हत्या के प्रयास के आरोपी को भी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया था।

Related Posts