बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा एवं एसडीओपी बेरला ममता देवांगन के मार्गदर्शन में प्रतिदिन समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना नांदघाट पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिला कि ग्राम मगरघटा के आम जगह पर रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना नांदघाट स्टाफ गवाहो के साथ पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआरी रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें 02 प्रकरण में 08 जुआरी..
- किशन जांगडे उम्र 45 साल
- जितेन्द्र कोशले उम्र 34 साल
- राकेश कुमार उम्र 34 साल
- श्याम कुमार जांगडे उम्र 34 साल
- गोविन्दा गायकवार्ड उम्र 27 साल साकिनान मगरघटा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1500/- रूपये व 52 पत्ती तास व
- सुरेन्द्र मिरी उम्र 23 साल
- राजेश कुर्रे उम्र 30 साल
- चंन्द्र कुमार टंडन उम्र 55 साल साकिनान मगरघटा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 660/- रूपये व 52 पत्ती तास जप्त किया गया। 02 प्रकरण में 08 जुआडियानो से नगदी रकम 2,160/- रूपये व 52 पत्ती तास को जप्त कर जुआडियानो के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।






