रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शुभकामना देते हुए कहा है कि जन्मदिन वह अवसर होता है, जिसमें हम बीते हुए समय की स्मृतियों और उपलब्धियों का स्मरण करते हैं, साथ ही नए संकल्पों के साथ नई सिद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा ग्रहण करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा है-सार्वजनिक जीवन में आपका लंबा अनुभव राज्य के लिए एक खजाने की तरह है। मेरी कामना है कि सदैव जनकल्याण और राष्ट्रसेवा में समर्पित रहकर आपने जिन नैतिकता को स्थापित किया है, उनसे प्रदेशवासी अधिक से अधिक लाभान्वित हों और आपके मार्गदर्शन में राज्य विकास की नित नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदा स्वस्थ रहते हुए इसी प्रकार जनसेवा के कार्य में जुटे रहें।
उल्लेखनीय है राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके का शुक्रवार 10 अप्रैल को जन्मदिन है। देश-प्रदेश में कोरोना वाइरस के संकट के मद्देनजर कोई भी आयोजन नही किया जाएगा।






