BREAKING

Uncategorised

जुआ खेलते तीन जुआड़ी पकड़ाये, ताश पत्ती सहित 1320 ₹ जप्त, जुआ एक्ट के तहत हुई कारवाही…

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती ममता देवांगन के मार्गदर्शन में प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिला कि पुराना तालाब स्कुल मैदान के पास ग्राम झाकी में कुछ लोग आम जगह पर रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना नवागढ पुलिस द्वारा गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआडियान रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें जुआडियान 1. रोहित कुमार उम्र 40 साल 2. तरूण गर्ग उम्र 24 साल 3. सुदामा महिलांग उम्र 50 साल साकिनान झाकी थाना नवागढ जिला बेमेतरा के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 1320/- रूपये व 52 पत्ती तास को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।

Related Posts