बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस के मार्गदर्शन में प्रतिदिन जिले में समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।जिसके तहत दिनाँक 06.04.2020 को रात्रि में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि भिलाई से बेरला होते हुए शिवनाथ नदी किरीतपुर बेमेतरा की ओर अवैध शराब तस्कर महिन्द्र डीआई पिकप वाहन में अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से परिवहन करते शराब ले जा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा अपने थाना व अन्य स्टाफ के साथ मौके में जाकर शिवनाथ नदी के पास घेराबंदी करने पर शिवनाथ नदी के पास स्थित मंदिर के सामने एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रीम कलर की जिसके सामने दो लोग बैठे थे एवं एक महिन्द्र डीआई पिकप सफेद रंग जिसमें 02 लोग सामने बैठे थे एवं पिकप के पीछे शराब के पेटीयों को सब्जी के कैरेटों से छिपाया गया था एक व्यक्ति जो पिकप के पीछे हिस्से में जहां शराब रखी थी। कैरेटो को हटा रहा था एवं शराब के पेटियों को उतारने की तैयारी कर रहा था। उसी समय मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। एक व्यक्ति पिकप के पीछे से कुदकर एवं स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार दोनो व्यक्ति मय वाहन कार में भाग गये। तथा आरोपी 1. रंजीत सिंह बंदेशा पिता ओंकार सिंह बंदेशा उम्र 28 साल 2. अमनप्रीत सिंह बंदेशा पिता ओंकार सिंह बंदेशा उम्र 28 साल साकिनान कोहका बजरंगपारा भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग को घेराबंदी कर एक पिकप वाहन में शराब के साथ पकडा गया।
आरोपी रंजीत सिंह बंदेशा एवं अमनप्रीत सिंह बंदेशा के कब्जे से 49 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 2352 पौवा (423,360ml) कीमती 01 लाख 96 हजार रूपये एवं महिन्द्र डीआई पिकप वाहन कीमती 07 लाख 50 हजार रूपये कुल जुमला कीमती 09 लाख 46 हजार रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया गया।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप.निरीक्षक रंजीत सिंह, सउनि कंवल सिंह नेताम, प्र.आर. अशरफ खान, सायबर सेल प्र. आर. मोहित चेलक, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, हेमंत वर्मा, संदीप साहू, पुष्षोत्तम कुम्भकार, रामसिंह, राजेश ध्रुव, सुरेश यादव, रवि ठाकुर, राजकुमार भास्कर, पुरूषोत्तम पटेल, राजेश राजपुत, उमेश बरिहा, अजय प्रताप सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


