BREAKING

Uncategorised

कोरोना: संकट की इस घड़ी में “फ्रेश टू डोर” घर-घर पहुंचा रही है ताज़ी सब्जियां और फल…

बिलासपुर। एक ओर जहां पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है, लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में है। ऐसी विषम परिस्थिति में बिलासपुर की “फ्रेश टू डोर” लोगो को ताज़ी सब्जियां और फल घर-घर पहुंचा रही है।
“फ्रेश टू डोर” की संचालिका श्रीमती बिंदु करण सिंह कछवाहा ने बताया कि “फ्रेश टू डोर” छग की पहली ऐसी शॉप है जो वेजिटेबल वैन सेवा के साथ पिछले तीन वर्षों से बिलासपुर में निरन्तर अपनी सेवाएं दे रही है। कोरोना वायरस के कारण इस संकट की घड़ी में पूरा बिलासपुर शहर में घर-घर सब्जियां और फल पहुंचा रहे है। अभी के समय मे यह कार्य बहुत चुनौती पूर्ण है लेकिन हम ऐसे मुश्किल समय मे सेवा भावना के साथ यह कार्य कर रहे है जो हमारी पूरी टीम के कारण सम्भव हो पा रहा है। शहर में और भी बहुत से वेजिटेबल एजेंट्स है जो होटल्स में सब्जियों की सप्लाई करते है लेकिन इस संकट की घड़ी में सबने हाथ खड़े कर दिए है। इसके बावजूद हमारी टीम लगातार कार्य कर रही है। इस कार्य मे पुलिस प्रशासन और नगर निगम का भी सहयोग मिल रहा है। मुझे गर्व है कि हम ऐसे समय मे भी अपने कार्य मे लगे हुए है। हमने हमारी टीम को अपने ही होस्टल में सेनेटाइज करके रखा हुआ है।

Related Posts