भिलाई। सामान्य वर्ग न्याय मंच जिला दुर्ग के संयोजक विक्की शर्मा ने छग के मुख्यमंत्री से जनमानस को राहत देते हुए बिजली बिल माफ करने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि…
( सहर्ष निवेदन पत्र !!)
माननीय भूपेश बघेल जी, मुख्यमंत्री छतीसगढ़ शासन रायपुर (छ ग)।
विषय:- कोरोना लॉक डाउन के दौरान जनमानस को राहत बाबत।
विदित हो कि आज लॉक डाउन हुए 9 दिन बीत चुका ओर जो प्रदेश के हालात है वह आप से छुपे हुए नहीँ है । रोज़ मर्रा की ज़िंदगी मे जीवन व्यपन करने वाले बहुत से वर्ग है जो नोकरी पेशा है । वंही कई वर्ग डेली कामगार है । सामान्य तौर पे जब कोई व्यक्ति काम करेगा न व्यापार व न ही रोज़गार तो वह व्यक्ति बिजली बिल का भुगतान कंहा से करेगा । यह एक बड़ा संकट है। मध्यम वर्गी परिवार के लिए । चूंकि आप ने सह्रदय का परिचय देते हुए बिजली बिल हाफ़ किया है ।
इस पर मानवीय मुख्यमंत्री जी सवेदना के तहत पुनः विचार करने की अपील है। ताकि इस छूट का लाभ उन परिवारों को मिले जो इस वक्त लॉक डाउन में घरों में बैठे हुए है ।
अतः आदरणीय प्रदेश के मुखिया जी से पुनः आग्रह है कि इस विषम समय मे बिजली बिल पे पूर्णता छूट दे जनमानस को राहत देने की अपार कृपा करें आशा है। आवेदन पर गौर कर निम्न वर्ग सहित मध्यम वर्गी परिवार पे आपकी कृपा होगी ।
भवदीय
विक्की शर्मा
(संयोजक)
सामान्य वर्ग न्याय मंच
जिला दुर्ग छतीसगड़









