BREAKING

Uncategorised

बाहर से आने वाले श्रमिको के ठहरने व भोजन प्रबन्ध हेतु बने राहत शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण…

अम्बिकापुर। कोविड-19 संक्रमण रोकथाम हेतु लॉकडॉउन के कारण नगर निगम क्षेत्र में निवासरत ऐसे परिवार जो दिहाड़ी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर्स, घुमंतु तथा भिक्षुकों के सामने जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस समस्या पर ध्यान रखते हुए, ऐसे परिवारों का चिन्हांकन कर उन्हें राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के निर्देशानुसार बाहर से आने वाले श्रमिको, कर्मियों के ठहरने तथा भोजन इत्यादि के प्रबंध हेतु सामुदायिक केंद्र बिशुनपुर एवं 100 सीटर छात्रावास सरगवां में राहत शिविर बनाया गया है। कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने सोमवार को इन शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ठहरे हुए श्रमिको के लिए स्वच्छ पानी, साबुन, खाना की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियो को दिए । इसके साथ ही जिन्हे चिकित्सा की जरूरत है उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर डॉ0 मित्तर के द्वारा निगम क्षेत्र के खटिकपारा में कंपनी बाजार में निवासरत जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदाय किया गया। राशन किट का नाम संजीवनी सेवा दिया गया है। वर्तमान में निगम क्षेत्र में निवारत कुल 143 जरूरतमंद परिवार चिन्हाकित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि निकाय क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरों का सर्वे भी कराया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा, सहायक कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम अंबिकापुर एवं एसडीएम अंबिकापुर उपस्थित रहे।

Related Posts