दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डीआरजी प्रभारी रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, थाना प्रभारी दंतेवाड़ा निरीक्षक सौरभ सिंह, दंतेश्वरी फाइटर्स की महिलाएं एवं डीआरजी के जवानों द्वारा नक्सल प्रभावित गांव बालद में ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं हाथ किस प्रकार से धोना है उसे बताया गया और लोगों को समझाइश भी दी गयी।







