BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रभुनाथ बैठा ने गाड़ियों में छः माह के टैक्स छूट हेतु सीएम को लिखा पत्र…

परम आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन

विषय – गाड़ियों के 6 माह का टैक्स में छूट की घोषणा करने बाबत ।
मान्यवर जी,
आज पूरे भारत में कोरोना वायरस के चलते सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है आप से निवेदन है की गाड़ियों के 6 माह का टैक्स माफ करने का कृपा करें, परिवहन विभाग को एडवांस टैक्स देने वाला गाड़ी मालिक आज आपके तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है, हम सभी अपेक्षा करते हैं कि आपने जिस तरह किसानों एवं अन्य वर्गों को समर्थन मूल्य के रूप में आर्थिक पैकेज दिए है उसी तरह गाड़ी मालिकों के लिए 6 माह का टैक्स माफ करने का कृपा करें महोदय जी कोरोना वायरस के कारण परिवहन की स्थिति को सुधरने में लगभग साल लग जाएंगे। गाड़ी मालिक, चालक, परिचालक लगभग 20 आदमी का परिवार एक गाड़ी से पलता है इस भयावह स्थिति में कहां से हम सभी टैक्स भर पाएंगे। हम टैक्स भरे या अपना परिवार को पालें। हम सभी जानते हैं कि आपके ऊपर इस समय बहुत सारी जिम्मेदारियां है क्योंकि आप प्रदेश के मुखिया हैं लेकिन आज हम सभी के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो चुकी है ,आप जरूर हमारी समस्याओं को समझेंगे।
धन्यवाद
विनीत:-
प्रभुनाथ बैठा, इंदरजीत सिंह छोटू, सुखचैन सिंह सुखा, हरेंद्र यादव, दुर्गा पटेल, सीता सिंह, जसवंत सिंह सैनी, सुरजीत सिंह सैनी, बलजिंदर सिंह, पंकज सेठी, गोपी अरोरा, इंदरजीत सिंह सैनी, विनोद सिंह, पंकज सिंह, शंभूनाथ बैठा, भजन सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह लाडी, गुरप्रीत सिंग ढींगरा एवं छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के समस्त सदस्यगण।

दिनांक: 28/03/2020

Related Posts