BREAKING

दुर्ग-भिलाई

बिग ब्रेकिंग: वित्तमंत्री ने किया राहतों का ऐलान, वित्त वर्ष 2018-19 की ITR डेडलाइन 30 जून तक बढ़ी…

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित किया. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने राहतों का ऐलान किया. वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स और जीएसटी को लेकर अहम ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वित्तवर्ष 2018-19 की ITR की डेडलाइन 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 24 मार्च को रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी. मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा.’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र के नाम संदेश में रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ लागू करने और लोगों से घर-घर दूध, अखबार, राशन पहुंचाने वालों, पुलिसकर्मियों, स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और मीडियाकर्मियों के प्रति आभार जताने की अपील की थी. उन्‍होंने ऐसे लोगों का आभार जताने के लिए 22 मार्च की शाम 5 बजे घर की खिड़की, बालकनी या गेट पर आकर ताली, घंटा-थाली बजाने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करने को भी कहा था।

Related Posts