BREAKING

Uncategorised

लूट के आरोपी सिर्फ 2 घंटे में हुए गिरफ्तार, ट्रक चालक से लुटे थे 3800₹…

बलौदाबाजार। शनिवार दिनांक 29.02.2020 शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 02.00 बजे ट्रक चालक कैलाश देवांगन उम्र 46 वर्ष निवासी सुपेला भिलाई जो ट्रक क्रमांक CG04 JB 1783 में श्री सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लेकर रायपुर जा रहा था । कि ग्राम कामता रिंगनी के बीच ट्रक चालक से 3800 रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी सड़क में मोटरसाइकिल खड़ा कर लूटपाट करते थे।

आरोपी चार युवकों द्वारा सड़क के बीचो-बीच दो मोटरसाइकिल खड़ी कर रखे थे । जिसे देखकर ट्रक चालक ने अपनी ट्रक को रोका। इस बीच चारो आरोपियों ने ट्रक चालक को धमकाकर उसके पास रखे 3800 रुपये लूट लिए। जिसकी सूचना ट्रक चालक द्वारा सिमगा थाना को दी गयी। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान ने तत्काल सउनि ईश्वर टोप्पो, बी.आर.रावटे के साथ आरक्षक खुमलाल साहू, डिगेश चेलक, वीरेंद्र साहू प्रदीप शुक्ला को निर्देशित करते हुए घटना स्थल की ओर रवाना किया। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान के आधार पर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 MF 5453 को जप्ती कर आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ किया गया व दूसरी मोटरसाइकिल जो सोल्ड है उसे भी जप्त किया गया ।

प्रकरण में पकड़े गए आरोपी हिमांशु सोनकर, दीपक सोनकर व उनके अन्य साथी जिसमे से 02 अपचारी नाबालिक बालक है, उन्हें भी धारा 341,394, 34 भादवि के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। जंहा माननीय न्यायालय के आदेश पर से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

▪️गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. हिमांशु सोनकर पिता गेन्दू सोनकर उम्र 20 वर्ष साकिन किल्ला पारा सिमगा
  2. दीपक सोनकर पिता मनीराम सोनकर उम्र 20 वर्ष साकिन सिमगा
  3. अन्य दो अपचारी बालक

Related Posts