BREAKING

दुर्ग-भिलाई

यादव महासम्मेलन एवं आदर्श विवाह संपन्न, सांसद और केबिनेट मंत्री हुए शामिल…

दुर्ग। छतीसगढ झेरिया यादव समाज जिला दुर्ग के गोढ़ी परिक्षेत्र के पावन धरा बोरसी गाँव में एक दिवसीय यादव महासम्मेलन आदर्श विवाह यादव युवक युवती परिचय सम्मेलन एवम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे दो जोड़ी नव दम्पत्तियों का आदर्श विवाह सम्पन्न हुआ ।जिसका नाम वर-वधु का नाम 1.अंगेश्वर यादव पिता चिन्ताराम यादव ग्राम चेटुवा (नारधा) जिला दुगॅ संग कीतिॅ यादव पिता हीरामन यादव ग्राम गोता (माटरा) जिला दुगॅ 2 चन्दनलाल यादव पिता गोपी यादव ग्राम गुधेली जिला बेमेतरा संग आरती यादव पिता गंगाराम यादव ग्राम बोरसी (मुरमुंदा) जिला दुगॅ हैं ।कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गुरु रूद्र कुमार कैबिनेट मंत्री छतीसगढ शासन थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष छतीसगढ झेरिया यादव समाज ने किया। विशेष अतिथि संरक्षक नंदलाल यादव जिला अध्यक्ष दुर्ग ठाकुर राम यादव रायपुर महानगर अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव जी धमधा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष माननीय नटवर ताम्रकार आयोजन समिति के अध्यक्ष यशपाल यादव संरक्षक कृष्ण कुमार यादव जिला महामंत्री दुर्ग राजू यादव भिलाई 3 अध्यक्ष शिवचरण यादव जिला उपाध्यक्ष मंगल यादव महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती हेमलता यादव श्रीमती कुंती यादव जामुल परिक्षेत्र के अध्यक्ष अश्विनी यादव दादर के अध्यक्ष चंदू यादव रोशन यादव पवन यादव दुर्ग महानगर ईकाई के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रानी यादव सहित बड़ी संख्या मे सामाजिक पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छतीसगढ के दुलरुआ राजेश यादव अहिवारा की प्रस्तुति रहा। कार्यक्रम में समाज के ग्रामीण अंचल के युवाओं द्वारा मंच पर अपना अपना परिचय उत्साह के साथ दिए ।सामाजिक प्रतिभावो का सम्मान किया गया ।पुरे कार्यक्रम में गोढ़ी परिक्षेत्र केअध्यक्ष भाई यशपाल यादव संरक्षक कृष्ण कुमार यादव रोशन यादव पवन यादव सहित समस्त पदाधिकारीयो को सफल आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई ।

Related Posts