भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अमृत मिशन के तहत इंटरकनेक्शन का कार्य तीन स्थानों पर किया जाना है ताकि 66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र से शहरवासियों को जलापूर्ति किया जा सके! 66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र बनकर तैयार हो गया है जिसमें विद्युत आपूर्ति होने के पश्चात टेस्टिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है, पैनल टेस्टिंग के साथ ही नो लोड पर मोटर की टेस्टिंग की जा रही है! अमृत मिशन फेस टू के तहत 12 उच्चस्तरीय जलागार का निर्माण किया जा रहा है! पुराने 8 उच्च स्तरीय जलागार पहले से ही निर्मित हैं जिनको 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र से पानी दिया जा रहा है! 66 एमएलडी से 9 उच्चस्तरीय जलागार एवं 77 एमएलडी से 9 उच्च स्तरीय जलागार को पानी दिया जाएगा इसके अतिरिक्त 6 एमएलडी का निर्माण किया गया है जो कि मोरीद में स्थित है जिससे पुरैना एवं टुंडेरा के ओवरहेड टैंक को पानी दिया जाएगा। इंटरकनेक्शन के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में उप अभियंता अर्पित बंजारे ने जानकारी दी है!
कल सुबह मिलेगा पानी 24 फरवरी दिन सोमवार को सुबह शहर को पानी दिया जाएगा शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी। मेन राइजिंग पाइप लाइन से इंटरकनेक्शन का कार्य किया जाना है इसलिए शहर को पानी देने में असुविधा होगी।
तीन स्थानों पर एक साथ होगा इंटरकनेक्शन कार्य इंटरकनेक्शन का कार्य तीन स्थानों पर एक साथ प्रारंभ किया जाएगा इसके लिए इंडियन ह्यूम पाइप के जे गणेशन को कार्य सौंपा गया है! 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के मध्य स्थल पर इंटरकनेक्शन किया जाना है ताकि 66 एमएलडी से रिसाली जाने वाले मेन राइजिंग पाइप लाइन को जोड़ा जा सके इसके लिए 600mm डाया का दो वाल्व लगाया जाएगा! इसी प्रकार रूआबांधा टंकी के समीप तथा स्लॉटर हाउस के पास इंटरकनेक्शन किया जाएगा!
66 एवं 77 एमएलडी से इन टंकियों को मिलेगा पानी
77 एमएलडी से 9 उच्च स्तरीय जलागार को पानी दिया जाएगा जिसमें चंद्रा मौर्य, बैकुंठ धाम स्थित मदर टैरेसा नगर, वैशाली नगर, खुर्सीपार, मंगल बाजार कोहका, हाउसिंग बोर्ड, छावनी, गौतम नगर छावनी एवं कुरूद शामिल है! 66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र से भी 9 उच्च स्तरीय जलागार खमरिया, स्लाटर हाउस, रूआबांधा, टंकी मरोदा, नेवई, नेहरू नगर, फरीदनगर, स्मृति नगर तथा रिसाली को पानी दिया जाएगा! 6 एमएलडी से डूडेरा एवं पूरैना को पानी दिया जाएगा! इस प्रकार से 20 उच्च स्तरीय जलागार को जल शोधन संयंत्रों से कनेक्ट कर पानी दिया जाएगा।
इंटरकनेक्शन के दौरान होंगे यह कार्य तीन स्थलों पर इंटरकनेक्शन करने के दौरान पहले दिन इंटरकनेक्शन के लिए पाइप के समीप गड्ढे की खुदाई की जाएगी जोकि सोमवार को सुबह पानी देने के पश्चात प्रारंभ किया जाएगा! इसी दिन मेन राइजिंग में भरे पानी को खाली किया जाएगा! मंगलवार को पाइप की कटिंग तथा टी की आकृति वाली पाइप को जोड़ने के लिए लगाया जाएगा! तीसरे दिन यानी बुधवार को वाल्व लगाने का काम किया जाएगा तथा कंक्रीट से जाम करने का कार्य किया जाएगा जिसमें दिनभर का समय लगने का अनुमान है! शहरवासियों को जल्द से जल्द पानी मिले इसके लिए देर रात्रि मे भी काम जारी रहेगा। प्रयास यह रहेगा कि 26 फरवरी बुधवार की रात्रि को 77 एमएलडी से उच्चस्तरीय जलागार को पानी देने का काम प्रारंभ किया जा सके, टंकियों के भरने के पश्चात घरों में पानी दिया जा सकता है! जल कार्य के अभियंता द्वारा बताए अनुसार संभवत: गुरुवार की सुबह पानी दिया जा सकता है।
शट डाउन के दौरान होंगे महत्वपूर्ण कार्य शटडाउन के दौरान महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं जिसमें एरियेशन चैनल की सफाई, मेन चैनल की सफाई, सब स्टेशन का मेंटेनेंस, फिल्टर बेड की सफाई, यार्ड का मेंटेनेंस जिसमें एमी विच, डीओ फ्यूज चेकिंग, 2.72 एमएलडी में मोटर पंप का ग्रीसिंग एवं आईलिंग, शिवनाथ इंटरवल में मोटर पंप का ग्रीसिंग व आईलिंग तथा वाल्व संधारण, 77 एमएलडी के ट्रांसफार्मर के चेकिंग का कार्य सम्मिलित है।
डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन, वाटर मीटर एवं नल कनेक्शन अभी तक लगभग 242 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछा दिया गया है, 22774 नवीन नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर लगाए जा चुके हैं !
जलापूर्ति बधित होने के दौरान टैंकरों एवं अन्य वैकल्पिक माध्यमों से दिया जाएगा पानी जलापूर्ति बाधित होने के दौरान पानी टैंकर के माध्यम से पानी दिया जाएगा, जल प्रदाय व्यवस्था के लिए समस्त जोन आयुक्तों को सूचना दी गई है! 2.72 एमएलडी एवं 1.5 एमएलडी के टंकियों मे पानी स्टोर करके रखा जाएगा जिससे पानी टैंकरों को पानी दिया जा सके इसके अतिरिक्त बोर एवं पंप आदि का भी उपयोग किया जाएगा! वर्तमान में जोन क्रमांक 1 में दो, जोन क्रमांक 2 में दो, जोन क्रमांक 3 में पांच, जोन क्रमांक 4 में चार एवं रिसाली में तीन विभागीय टैंकर उपलब्ध है! इसके अतिरिक्त तीन ट्रक टैंकर मौजूद है! जिसका उपयोग जल प्रदाय के लिए किया जाएगा।
इसके पूर्व भी सुपेला के पास छावनी टंकी एवं मंगल बाजार को जल प्रदाय के लिए, सुपेला थाना के पास फरीदनगर को जल प्रदाय के लिए तथा पावर हाउस के पास इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा चुका है! गौरव पथ में नाला के समीप लीकेज संधारण का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है! निगम प्रशासन की आमजन से अपील है कि शटडाउन के पूर्व पानी को विभिन्न पात्रों, टंकियों में स्टोर कर रख सकते हैं ताकि घरेलू आवश्यक कार्यों के लिए स्टोर किए गए पानी का उपयोग किया जा सके।









