

भिलाई। भिलाई के एक युवा पत्रकार की बाइक उसके घर के सामने से 20 फरवरी की देर रात चोरी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर इंदिरा चौक निवासी युवा पत्रकार व उज्जवल प्रभात पेपर के संपादक भूपेंद्र सिंह उर्फ गोलु रोजाना की तरह 20 फरवरी को भी अपनी पल्सर बाइक CG-07-AF-7183 अपने घर के सामने पार्क किया। शुक्रवार 21 फरवरी को जब वो सुबह बाहर निकला तो अपनी बाइक नही दिखने पर घर मे लगे सीसीटीवी को देखा तब पता चला कि देर रात 3:15 बजे करीब दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर आये थे और बाइक चोरी करके ले गए। भूपेंद्र सिंह ने इस चोरी का फुटेज लेकर वैशाली नगर थाना में शिकायत की है।










