BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

डीआरएम एसएस गुप्ता ने किया पहली विद्युतचलित गुड्स ट्रेन लोको के परिचालन का उद्घाटन..

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत आरएसडी-लखोली सेक्शन में इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब रायपुर से टिटलागढ़ रूट पर इलेक्ट्रिक लोको का परिचालन किया जाएगा। डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता के द्वारा आरएसडी-टीटलागढ़ के मध्य विद्युतीकरण पूर्ण होने के पश्चात पहली विद्युतचलित गुड्स ट्रेन लोको संख्या 32212/ 322137 के परिचालन का उदघाटन किया गया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक अमिताव चौधरी, डॉ. दर्शनीता बी. अहलूवालिया सहित समस्त आरवीएनएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ताके द्वारा चालकदल को विद्युत ट्रेन के परिचालन हेतु प्रोत्साहित किया तथा उन्होने यह भी कहा विद्युत ट्रेन के परिचालन से कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी जिससे यह प्रयास प्रदूषण रोकने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम होगा ।

रायपुर रेल मंडल के आर.एस.डी-लखोली सेक्शन में इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात 20 फरवरी से रायपुर रेल मंडल से रायपुर टिटलागढ़ सेक्शन होते हुए जाने वाली सवारी गाडिय़ों को विद्युत लोकोमोटिव द्वारा चलाया जाएगा। रायपुर टिटलागढ़ रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेने अब इलेक्ट्रिक ट्रेने हो जाएंगी। रायपुर रेल मंडल से गुजरने वा वाली लगभग 8 ट्रेनों को विद्युत विद्युत ट्रेन के रूप में प्रथम चरण में चलाया जाएगा। जिसमें गाड़ी संख्या 18518/17 विशाखापट्टनम कोरबा एक्सप्रेस, 18573/74 विशाखापट्टनम भगत की कोठी एक्सप्रेस, 17482/81 तिरुपति बिलासपुर एक्सप्रेस, 18426/25 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस, 58521/27 विशाखापट्टनम रायपुर पैसेंजर, 58530/29 विशाखापट्टनम दुर्ग पैसेंजर, 58213/14 बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर एवं 58217/18 लालगढ़ रायपुर पैसेंजर शामिल रहेंगी।

Related Posts