BREAKING

दुर्ग-भिलाई

केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दो दिवसीय प्रवास पर कल भिलाई पहुंचेंगे..

भिलाई। केंद्रीय इस्पात, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने दो दिनी प्रवास पर गुरुवार 20 फरवरी को भिलाई पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह बीएसपी और राजहरा माइंस का भ्रमण करेंगे।
गुरुवार 20 फरवरी को ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, यूनिवर्सल रेल मिल, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल का मुआयना करेंगे साथ ही दोपहर में सीनियर मैनेजमेंट की बैठक भी लेंगे।
भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति समेत अन्य जानकारी लेंगे। महात्मा गांधी कलामंदिर में कर्मचारियों से मिलेंगे। शाम को कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।
शुक्रवार 21 फरवरी की सुबह दिल्ली राजहरा जाएंगे। सप्त गिरी में पौधरोपण करेंगे। माइन्स विजिट के दौरान फाइंस शुद्धिकरण प्लांट का शिलान्यास करेंगे। फिर ट्राइबल हास्टल भी जाएंगे।
इसके बाद माइन्स कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों से मिलेंगे फिर शाम को सीधे रायपुर लौट जाएंगे।

Related Posts