BREAKING

छत्तीसगढ़

21 पौवा देशी प्लेन शराब,04 जिप्सी अंग्रेजी कम्पनी व 05 बोतल बियर का अवैध परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार..

मामला थाना गुण्डरदेही का है कि दिनांक 16.02.2020 को करीबन 04.30 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि भेडीसरार रोड दारू भट्ठी की ओर से दुर्गेश विश्वकर्मा पिता बंसत विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी राहुद थाना रनचिरई शराब अवैध रूप से परिवहन करते स्कूल पारा की ओर आ रहा है  कि सूचना पर प्र0आर0 राम प्रसाद गजबिहे, आरक्षक क्रमांक 1732 योगेश सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 1367 डिलेन्द्र कुमार साहू को रेड करने बाबत् थाना से रेड कार्यवाही के लिए रवाना किया गया एवं नाका बंदी कराया गया। दुर्गेश विश्वकर्मा को मोटर सायकल सहित घटना स्थल में रोककर मोटर सायकल की तलाशी ली गई जो कि मोटर सायकल में 21 पौवा देशी प्लेन शराब,04 पौवा जिप्सी अंग्रेजी कम्पनी  का शराब व 05 बोतल बियर कुल 7.75 बल्क लीटर कीमती 2460 रूपये मिला। शराब के संदर्भ में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु मौके पर नोटिस दिया गया जो आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नही की गई अवैध परिवहन करने के मामले में दुर्गेश विश्वकर्मा के विरूद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई एवं रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

नाम आरोपी — दुर्गेश विश्वकर्मा पिता बंसत विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन राहुद थाना रनचिरई
जिला बालोद (छ0ग0)
जप्ती — 21 पौवा देशी प्लेन शराब, 04 पौवा जिप्सी अंग्रेजी कम्पनी का शराब व 05 बोतल
बियर कुल 7.75 बल्क लीटर कीमती 2460 रूपये।

Related Posts