BREAKING

दुर्ग-भिलाई

रोड एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, गाड़ी की डिग्गी में मिला अवैध गांजा, हुई नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही

दिनांक 14.02.2020 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को सुचना मिला कि गुप्ता प्लाईवुड के सामने रोड पिकरी बेमेतरा के पास एक व्यक्ति स्वयं अपने मोटर सायकल से गिरकर एक्सीडेन्ट हो गया है की सूचना पर मौके पर पहुचने पर मोहम्मद अनीस के TVS एक्सल मो. सा. क्र. CG 07 AA 3704 के डिग्गी में अवैध रूप से बिक्री हेतु गांजा रखने की जानकारी होने पर मौके में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी मोहम्मद अनीस पिता नूर मोहम्मद उम्र 42 साल निवासी बाजारपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से गवाहो के समक्ष मोटर सायकल के डिग्गी में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 05 ग्राम किमती 20,000/- रूपये एवं मोटर सायकल को 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त किया गया । मोटर सायकल से गिरने पर आरोपी के दाहिने हाथ व शरीर में चोट लगने से उपचार हेतु जरिये आरक्षक के माध्यम से जिला अस्पताल बेमेतरा भेजा गया। उपचार कराकर आने पश्चात दिनांक 15.02.2020 को अग्रीम कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।

Related Posts