BREAKING

छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: नाबालिग अपहृता को बहला फुसलाकर, भगा ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…..

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन पर, अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के गुम इंसान क्र. 25/2020, अपराध क्रमांक 96 /2020 धारा 363 भादवि में अपहृता एवं आरोपी के पता तलास हेतु थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा को मार्गदर्शन प्राप्त हुये थे।


थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा द्वारा अपहृता एवं आरोपी के पता तलास हेतु मुखबिर लगाया गया था, अपहृता एवं आरोपी पता तलास के दौरान आरोपी अनिल वर्मा पिता धरमू वर्मा उम्र 21 साल साकिन डूडा थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 16.02.2020 को गिरफ्तार किया गया । आरोपी द्वारा दिनांक 09.02.2020 को नाबालिग अपहृता को इसके माता – पिता के वैघा संरक्षण से मोटर सायकल में बैठाकर शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण किया। प्रकरण में धारा 366,376,भादवि 5 ठ, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से पृथक से जोडी जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।

अपहृता व आरोपी की पतासाजी करने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि रेशमलाल भास्कर, आरक्षक राजेन्द्र जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा, विजय दिवाकर, धर्मेन्द्र साहू, महेन्द्र सोनवानी एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts