भिलाई। छत्तीसगढ़ के दो नन्हे दिल के मरीज बच्चों के आॅपरेशन में शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने सहयोग किया। संस्था द्वारा दो बच्चों को आॅपरेशन हेतु हैदराबाद के रैनबो अस्पताल में ले जाया गया था। एक वर्ष की बालिका युक्ति राजपूत का आॅपरेशन सफल रहा, शीध्र ही दूसरे बालक का भी आॅपरेशन किया जाएगा। हैदराबाद मे मरीजों के परिवार के साथ संस्था के सदस्य स्मिता सिंह और संजना सिंह उपस्थित थे।









