गुंडरदेही। प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गुंडरदेही स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। चित्र प्रदर्शनी के समापन से पहले सभी ने भारत को एक बनाए रखने व श्रेष्ठ बनाने की शपथ ली। इससे पहले आखिरी दिन कुर्सी दौड़, देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चों, नागरिकों ने भारी उत्साह से भाग लिया। प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय के प्रमुख शैलेष फाये ने बताया कि प्रदर्शनी के आखिरी दिन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ के नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी गई। योग साधक मधुमाला कौशल की टीम ने लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। गेड़ी नृत्य नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिभा देवदास की टीम ने किया। आखिरी दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरे रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान पूरे देश को एक-दूसरे की संस्कृति से रूबरू कराने का काम कर रहा है। इस अवसर पर पद्श्री शमशाद बेगम भी रहीं। उन्होंने भी सभी को पुरस्कार बांटे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बतौर अतिथि नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा साहू भी रहीं। उन्होंने भारत सरकार के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान की सराहना की।
आभार प्रकट क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डाॅ. प्रेम कुमार ने किया। प्रदर्शनी के आखिरी दिन मंच संचालन का कार्य वरिष्ठ तकनीकी सहायक प्रदीप विश्वकर्मा ने किया। खेलों के संयोजन में क्षेत्रीय प्रचार सहायक बीएस ध्रुव की भूमिका रही।

किस-किस ने मारी बाजी
कुर्सी दौड़ः प्रथम-रेणुका साहू, द्वितीय-लेखनी साहू, तृतीय-भूमिका साहू।
निबंधः प्रथम-दीपिका निर्मलकर, द्वितीय-अंजली साहू, तृतीय-जया चंद्राकर, चतुर्थ-नीलू सोनकर, पंचम-रितेश कुमार
पेंटिंगः प्रथम-लक्ष्मी नारायण, द्वितीय-मोहनी, तृतीय-जया विश्वकर्मा, चतुर्थ-निधि स्वर्णकार, पंचम-एकता साहू।
रंगोलीः प्रथम-मोहिनी यादव, द्वितीय-नीलू सोनकर, तृतीय-कोमल चंद्र, चतुर्थ-कुसुम चंद्राकर, पंचम-इमरान।
देशभक्ति गीत गायनः प्रथम-तान्या ठाकुर, द्वितीय-हेमलता पटेल, तृतीय-जया विश्वकर्मा, चतुर्थ-कुसुम चंद्राकर, पंचम-त्रिलोचनी साहू।
मटका फोड़ः सुशीला साहू।
प्रश्नमंचः 17 प्रतिभागी।

कबड्डी में शहीद कौशल यादव काॅलेज चैंपियन
प्रदर्शनी स्थल के समीप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें शहीद कौशल यादव की टीम चैंपियन रहीं। कौशल यादव की टीम ने ईरागुड़ा की टीम को शिकस्त दी। वहीं बालिका वर्ग के जूनियर वर्ग में गुंडरदेही की टीम विजेता रही। गुंडरदेही की टीम ने बघमरा की टीम को हराया। पुरुष वर्ग के जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में गुंडरदेही की टीम ने बघमरा की टीम पर भारी पड़ी।
आखिरी दिन ये हुआ कार्यक्रम
प्रदर्शनी के आखिरी दिन कुर्सी दौड़, देशभक्ति गीत गायन, गेड़ी नृत्य, योगा की प्रस्तुति दी गई। सभी प्रतिस्पर्धा में लोगों में भारी उत्साह रहा।
इन्हें किया सम्मानित
प्रदर्शनी के आखिरी दिन चित्र प्रदर्शनी में सहयोग करने व अपने क्षेत्र में विशिष्ट करने वालों को सम्मानित किया गया। पद्मश्री शमशाद बेगम, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा साहू, चंद्रहास साहू, खूबलाल साहू, दानेश्वर साहू, निधि स्वर्णकार, मिथिलेश साहू, सरिता निरंकारी, कालिंदा निषाद, वीरेंद्र सिंह, अनिता उइके, दुखिया निषाद, गजाला मंसूरी, रितेश देवांगन, सावित्री साहू, पुष्पा चैधरी, कामता प्रसाद साहू, कविता गेंड्रे, पूर्णिमा देशमुख, भीमेश्वरी शांडिल्य, खेमीन साहू आदि को प्रतीक चिन्ह व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।











