BREAKING

दुर्ग-भिलाई

मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का हो रहा है निराकरण, आज 57 आवेदनों का समय सीमा के भीतर किया गया निराकरण..

भिलाई। मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है ऐसे आवेदन जो त्वरित समाधान योग्य है उन्हें समय सीमा के भीतर निराकरण किया जा रहा है ऐसे 57 आवेदन है जिनका समय सीमा के भीतर निराकरण आज किया गया! भिलाई निगम क्षेत्र के निवासियों को आपके सरकार आपके दुआरी की परिकल्पना को साकार करने निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जिसमें वार्ड 17 वृंदानगर, वार्ड 9 कोहका, वार्ड 21 बैकुंठ धाम मंदिर के पास, वार्ड 28 मंगल बाजार सामुदायिक भवन, सियान सदन मिलन चौक एवं अंडा चौक स्थित भवन में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय की स्थापना की गई है! मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सहायक अभियंता, उप अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक वार्ड कार्यालय में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर रहे हैं। निगम से संचालित आवश्यक सेवाएं सड़क व नाली संधारण, नवीन नल कनेक्शन, पाइप लाइन का लीकेज संधारण, गंदे पानी से संबंधित निराकरण, स्ट्रीट लाइट संधारण, निजी कार्य हेतु पानी टैंकर की बुकिंग, संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्जेस, विविध कर शुल्क, सामुदायिक भवन आरक्षण, लाइसेंस व्यापार, अनुज्ञप्ति शुल्क एवं नवीनीकरण, नालियों की सफाई, कचरे के ढेर को हटाना, सी एण्ड डी वेस्ट को हटाना, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सेप्टिक टैंक की सफाई हेतु वैक्यूम बुकिंग, मृत पशुओं का निपटान, आवारा पशुओं को हटाया जाना आदि से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय मे प्रातः 9:00 से 1:00 बजे के मध्य जमा किए जा सकते हैं! मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय मे आज कोहका में 37 आवेदन, वृंदानगर में 27 आवेदन, बैकुण्ठधाम मंदिर के पास वार्ड 21 में 22 आवेदन, जोन-04 वार्ड 28 मंगल बाजार सामुदायिक भवन में 26 इस प्रकार कुल 112 आवेदन जो कि प्रायः पाइप लाइन लीकेज, नाली संधारण, स्ट्रीट लाइट, कचरे का निपटान, पेयजल आदि समस्याओं से संबंधित है मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुए हैं जिनमें से 57 आवेदनों का निराकरण समय सीमा के भीतर किया गया। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने समस्त जोन आयुक्तों को मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय से प्राप्त आवेदन को गंभीरता से लेकर समय सीमा के भीतर निराकरण करने के लिए आदेशित किए है।

Related Posts