BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से केआईटी के फैकल्टी मेंबर ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) रायगढ़ के फैकल्टी मेंबर ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद थे। केआईटी के फैकल्टी मेंबर ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई दी और ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर केआईटी के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पटेल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एन. के. चंदन, एचओडी मैकेनिकल प्रकाश कुमार सेन, उत्तमा सूर्यवंशी सहित कॉलेज के अन्य फैकल्टी मेंबर उपस्थित थे।

Related Posts