रायपुर। गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है।
गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर 7 जनवरीbको कोरबा पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा नेताओं की बैठक
लेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता को
संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे कोरबा जाएंगे।
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से झारखंड के चाईबासा से 2.55 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से 3.25 को कोरबा पहुंचेंगे। हेलीपेड से वे सीधे अंचल के प्रसिद्ध मंदिर सर्वमंगला माता के दर्शन करने जाएंगे। जिसके बाद वे इंदिरा स्टेडियम आएंगे।
यहां वे जनता को संबोधित करेंगे, उसके बाद वे पंचवटी
रिसॉर्ट पहुंचेंगे। जहां बीजेपी नेताओं की मीटिंग लेंगे। तकरीबन आधा घंटा मीटिंग लेने के बाद वो यहां से रवाना हो जाएंगे।
देखिए पूरा मिनट टू मिनट का शेड्यूल…

















