मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी…
मुंबई (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों सीरीज खेली जाएगी. इस टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बहरहाल, आज मंगलवार को 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या होंगे. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा इस टूर्नामेंट में श्रीलंका का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडिटम में खेला जाएगा. वानखेड़े के विकेट की बात करें तो यह बल्लेबाजी के लिए शानदार विकेट है. इस पिच पर गेंद पड़ने के बाद तेजी से बैट पर आती है. इस वजह से बल्लेबाजी करना आसान रहता है. हालांकि, इसके अलावा वानखेड़े की विकेट पर गेंदबाजों के लिए मदद रहती है. खासकर, वानखेड़े की विकेट पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसके अलावा तेज गेंदबाजों को स्विंग और अच्छी मूवमेंट मिलती है।
हेड टू हेड भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक 26 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इनमें 17 मुकाबले भारतीय टीम ने जीते हैं, वहीं 8 मैच श्रीलंका के पक्ष में गए हैं. वहीं वानखेड़े में टीम इंडिया चार टी20 मुकाबले खेल चुकी है. यहां उसे दो में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है।
पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद मानी जाती है. वहीं मौसम को देखते हुए यहां ओस की भी भारी संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. हालांकि, इस ग्राउंड पर कोई भी टोटल चेज़ किया जा सकता है. ऐसे में ओस के अलावा दूसरा कारण भी टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का है।
आज मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फैंस लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर फैंस फ्री लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे।
पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित इलेवन-
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
पहले टी20 मैच के लिए श्रीलंका की संभावित इलेवन-
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका।















