BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार सर पर लगी गंभीर चोट: धर्मांतरण को लेकर मारपीट में बीच बचाव करने के दौरान लगी चोट

नारायणपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से आ रही है, जहा धर्मांतरण को लेकर आज नारायणपुर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले इस दौरान नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदानंद कुमार के सर पर चोट आई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सदानंद कुमार के सर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है इधर हालात को देखते हुए आईजी सुंदरराज पी. मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अभी फिलहाल हालात सामान्य हैं और स्थिति को काबू में कर लिया गया है।

फोटो…

Related Posts