जेल में 14 लोगों की मौत हो गई और 24 कैदी भाग गए, चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस की ओर से एक बयान में कहा गया है कि हमले के दौरान अज्ञात संख्या में बंदूकधारियों ने बख्तरबंद गाड़ियों का इस्तेमाल किया…
नईदिल्ली (ए)। मैक्सिको में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जेल पर हमला बोल दिया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रविवार को अज्ञात संख्या में बंदूकधारियों के हमले में उत्तरी मैक्सिकन शहर सिउदाद जुआरेज की एक जेल में 14 लोगों की मौत हो गई और 24 कैदी भाग गए। चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस की ओर से एक बयान में कहा गया है कि हमले के दौरान अज्ञात संख्या में बंदूकधारियों ने बख्तरबंद गाड़ियों का इस्तेमाल किया। मृतकों में 10 जेल प्रहरी और सुरक्षा एजेंट शामिल हैं।
मैक्सिकन सिटी की जेल पर हमला: चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसिक्यूटर के दफ्तर ने कहा कि बंदूकधारियों ने रविवार को उत्तरी मैक्सिकन शहर सिउदाद जुआरेज में एक जेल पर हमला बोल दिया, जिसमें 14 लोग मारे गए हैं, जबकि 24 कैदी जेल से भागने में सफल रहे. बयान में कहा गया है कि हमले से कुछ देर पहले हथियारबंद लोगों ने बुलेवार्ड के पास नगरपालिका पुलिस पर गोलीबारी की. इसके बाद हमलावरों ने जेल के बाहर सुरक्षा एजेंटों के एक अन्य समूह पर गोलीबारी की।
फायरिंग के बाद अफरा-तफरी: जानकारी के मुताबिक कुछ कैदियों के परिजन परिसर के बाहर नए साल के मौके पर मुलाकात का इंतजार कर रहे थे. फायरिंग की घटना की बाद जेल और उसके आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय मीडिया ने बताया कि जेल के अंदर कुछ दंगाई कैदियों ने कई वस्तुओं में आग लगा दी और जेल प्रहरियों से भिड़ गए. बहरहाल, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि 24 कैदी कैसे फरार हो गए. फिलहाल हमला क्यों किया गया, इस बात की जांच की जा रही है।














