BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 1.22 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ अफ्रीकी महिला पेडलर्स समेत 3 लोगो को किया गिरफ्तार

एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने 1.22 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ अफ्रीकी महिला पेडलर्स समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है…

मुंबई (ए)। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने रविवार 1 जनवरी को महिम और विरार इलाकों से 610 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में अफ्रीकी महिला पेडलर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 22 लाख रुपये है. एंटी नारकोटिक्स सेल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है। पुलिस ने 3 ड्रग्स पेडलर्स के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपियों को 6 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. मुंबई पुलिस ने अफ्रीकन महिला ड्रग्स पेडलर्स सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एंटी-नारकोटिक्स सेल जांच में जुटी: पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्रग्स पेडलर्स मुंबई की कई जगहों पर ड्रग्स की तस्करी करते थे. अब पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि आखिर ये लोग ड्रग्स कहां से लेकर आते थे और किन लोगों को सप्लाई करते थे।

शनिवार को भी पकड़ी थी एक करोड़ की ड्रग्स: इससे पहले महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर के खारघर इलाके में एक मकान से शनिवार (31 दिसंबर) को एक करोड़ रुपये से अधिक ड्रग्स जब्त की गई थी. इस मामले में छह महिलाओं समेत 16 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित काले ने बताया था कि सूचना के आधार पर मकान पर छापा मारा गया और पाया गया कि कुछ अफ्रीकी लोग नए साल के कार्यक्रमों के लिए मादक पदार्थ का भंडारण कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित काले ने कहा कि जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत 1,00,70,000 रुपये बताई जा रही है. जिसमें गांजा, चरस, हेरोइन और मेथाक्वालोन शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की अपराध शाखा और मादक पदार्थ निरोधी प्रकोष्ठ के कर्मियों वाली एक विशेष जांच टीम इस मामले की जांच करेगी कि किन पार्टियों को नशीले पदार्थ की आपूर्ति की जानी थी।

Related Posts