BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने गुम हुए 223 नग मोबाईल फोन स्वामियों को वापस करा कर दिया गया नववर्ष का तोहफा

 

बरामद किये गये कुल 223 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की कीमत है लगभग 50 लाख रूपये, इसके पूर्व भी वर्ष 2022 में लगभग 01 करोड़ 50 लाख रूपये कीमत के गुम हुए कुल 610 नग मोबाईल फोन को बरामद कर मोबाईल फोन स्वामियों को किये जा चुकें है वितरित…

रायपुर। गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 223 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 223 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 50,00,000/- (पचास लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 01.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के हाथों मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित कर नव वर्ष का तोहफा दिया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

इसके पूर्व भी वर्ष 2022 में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए लगभग 01 करोड़ 50 लाख रूपये कीमत के कुल 610 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है।

Related Posts