पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश ने उनकी तारीफ की साथ ही राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी को लेकर भी जवाब दिया…
रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार (31 दिसंबर) को मुलाकात करने के बाद उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो अपने राज्य के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से मिले थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ”छत्तीसगढ के मुद्दों को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने का समय मांगा था. कल उनकी मां हीराबेन के निधन के बाद मैंने बैठक किसी और दिन या आगे करने का अनुरोध किया, लेकिन मुझसे कहा गया कि कार्यक्रम तय समय के अनुसार ही होगा.” आगे उन्होंने कहा कि ऐसा उदाहरण कम देखने को मिलते हैं कि ऐसी घटना के बाद भी कोई सारे प्रोग्राम तय समय के अनुसार करें. कल यानी शुक्रवार (30 दिसंबर) को भी सारे कार्यक्रम किए और आज मुझे सबसे पहले समय दिया।
राहुल की पीएम उम्मीदवारी पर क्या बोले? सीएम भूपेश बघले ने राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बताने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी का सच लोगों के सामने आया. क्या राहुल विपक्ष के चेहरा होंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो नहीं कह सकता, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर जरूर चाहता हूं कि वो को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने क्या था? कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शुक्रवार( 30 दिसंबर) ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा था कि वह (राहुल) साल 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का मां हीराबेन का 99 साल की उम्र में शुक्रवार(30 दिसंबर) को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।














