BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार छह वर्ष तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का बनाया नया रिकॉर्ड: अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती समेत तमाम दिग्गज छूटे पीछे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने नाम एक और अनोखा रिकार्ड कर लिया है, उन्होंने अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती समेत तमाम दिग्गज पीछे छूट गए हैं…

लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश में लगातार छह वर्ष तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में संकट मोचन हनुमान जी और रामलला के दर्शन-पूजन किए फिर आरती और परिक्रमा की। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी ने गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनायी थी और योगी ने 19 मार्च, 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा बहुमत मिलने के बाद योगी ने 25 मार्च, 2022 को पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यूपी के लिए कामना सीएम योगी ने छह वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की वर्षगांठ और राज्‍य में लगातार सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने पर रविवार को सुबह अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए. संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन-पूजन किए और आरती एवं परिक्रमा की. उन्होंने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी. इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर राम कथा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को सलामी दी गई।

रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा 18 मार्च 2017 को हुई थी और अगले दिन उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका था और काल भैरव के दर पर भी शीश झुकाया था।

Related Posts