



सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), अरविंद रॉय, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ( परिचालन सुकमा रेंज) कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज के मार्ग दर्शन एवं सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, दीपक कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ (डीआईजी रेंज सुकमा ) किरण चव्हाण अति. पुलिस अधीक्षक नक्स. ऑप्स. जिला सुकमा के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नम अभियान” (नई सुबह,
नई शुरूआत) एवं अदंरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्पों के स्थापित होने से क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली ताती बुधरा (जनमिलिशिया कमाण्डर, मेहता आरपीसी अन्तर्गत, ईनामी 01 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा ) निवासी थाना कोंटा क्षेत्र के द्वारा आज दिनांक 18.03.2023 को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं संजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसर्मपण किया गया।
उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ रेंज सुकमा के रेंज फिल्ड टीम का रहा विशेष प्रयास। आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन में जुड़कर थाना कोंटा एवं थाना भेजी क्षेत्रों में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।















