



भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई- चरौदा कार्यालय परिसर में पूर्व से निर्मित कक्ष को अब कांफ्रेस हाल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। जिसका उदघाटन आज भिलाई चरौदा क्षेत्र के प्रथम नागरिक महापौर निर्मल कोसरे द्वारा रिबन काटकर एवं श्रीफल तोड़कर किया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने बताया कि पहले महापौर परिषद की सभी बैठकों का आयोजन महापौर महोदय के कक्ष में ही किया जाता था। किन्तु अब इस प्रकार की बैठकों और विडियो कांफ्रेसिंग हेतु एक कक्ष को कांफ्रेस हाल का स्वरूप दे दिया गया है।
जिसका उपयोग किया जायेगा। कांफ्रेस हाल का उदघाटन उपरांत आज एम.आई.सी. की बैठक नये कॉफ्रेस हाल में दिनांक 17-03-2023 को दोपहर 2:00 बजे से आहूत की गयी। बैठक में आगामी बजट वर्ष 2023-24 पर विचार विमर्श किया गया। महापौर निर्मल कोसरे ने शहर विकास के संबंध में विस्तार पूर्वक अपने सुझाव रखे जिसे आयुक्त ने बजट में शामिल करने हेतु संबंधित को निर्देशित ।
निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देश पर निगम सचिव अश्विनी चन्द्राकर ने बैठक की कार्यवाही को आरंभ किया, जिसके पश्चात समस्त एम.आई.सी. सदस्यो और अधिकारियो को एम.आई.सी. बैठक के विषय की कॉपी प्रदान की गयी। महापौर परिषद के सभी सदस्य मोहन साहू, संतोषी निषाद, देवकुमारी भलावी, दीप्ती आशीष वर्मा, मनोज कुमार, एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, सहित कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक लेखाअधिकारी राजकुमार देवांगन, सचिवालय लिपिक लिंगेश्वर राव, जनसंपर्क लिपिक विकास त्रिपाठी मौजूद रहे।















