BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

05 लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली ने एसपी सुनील शर्मा के समक्ष किया आत्मसमर्पण, नक्सली संगठन में 20 वर्षो से थी कार्यरत

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी.. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), अरविंद रॉय, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परिचालन सुकमा रेंज ) कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज के मार्ग दर्शन एवं सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, डी० एन० यादव, कमाण्डेन्ट
74 वाहिनी सीआरपीएफ, किरण चव्हाण अति. पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स जिला सुकमा के निर्देशन में व निशांत पाठक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल के पर्यवेक्षण मचलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के प्रचार प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे।

“पूना नर्कोम अभियान” (नई सुबह, नई शुरूआत ) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधाररान विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने ताथ स्थानीय आदिवासियं पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय महिला नक्सली संतो उसमे (आमदई एलजीएस कमाण्डर एसीएम आमदई एरिया कमेटी पूर्व बस्तर डिवीजन अंतर्गत ईनामी 05 लाख छ. ग. शासन द्वारा ) निवासी थाना दोरनापाल क्षेत्र के द्वारा दिनांक 16.03.2023 को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, ओम प्रकाश चंदेल, अति पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं परमेश्वर तिलकवार, अनुविभागीय अधिकारी सुकमा, संजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी सुकमा, के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में निशांत पाठक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापालव थाना दोरनापाल जिला बल एवं संदीप बिजारनिया द्वितीय कमान अधिकारी 74 वाहिनी सीआरपीएफ व74 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली संतो उर्फ रामे का नक्सल संगठन में कार्यवधि :-
वर्ष 2003  – दिसंबर 2003 तक एरिया सीएनएम सदस्या (इन्झती एरिया कमेटी), कमाण्डर फुलमती।
वर्ष 2004 – 2009 तक कम्पनी नंबर 01 माड़ डिवीजन अंतर्रा (पार्टी सदस्य) कमाण्डर – अनिल।
वर्ष 2009  – 2013 तक जगदलपुर जेल में रही।
वर्ष 2014  – 2016 तक आमदई एरिया कमेटी केएएमएस सदस्य (एसीएम) अध्यक्ष सुमित्रा।
वर्ष 2017- 2023 अब तक आमदई एलजीएस कमाण्डर (ACM)

आत्मसमर्पित महिला नक्सली संतो उर्फ रामे, प्रतिबंधि नक्सली संगठन मे उपरोक्त पदों पर सक्रिय रहते हुए जिला नारायणपुर एवं जिला कोण्डागा के क्षेत्र में विभिन्न नक्सली गतिविधियों में
शामिल रही है। उक्त आत्मसमर्पित महिला नक्सली को राज्य शासन के पुर्नवस नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।

Related Posts