



भिलाई 3। भिलाई-चरौदा निगम में चल रही नियमितीकरण की कार्यवाही नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार शासन द्वारा तय किये गये मापदंडों के आधार पर निगम क्षेत्र के अनधिकृत भवन निर्माण के नियमितीकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में उल्लेखनीय है कि सभी वार्डो से इस संबंध में लोगों द्वारा अपने अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण कराये जाने के उद्देश्य से निगम में आवेदन प्रस्तुत किये है।
भिलाई-चरौदा निगम में इस कार्य हेतु अभी तक प्राप्त आवेदनो की संख्या 355 है। जबकि जिला नियमितीकरण समिति की 237 आवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जा चुके है। निगम द्वारा प्रेषित आवेदनों में से 194 आवेदनों-प्रकरणों का निराकरण जिला नियमितीकरण समिति द्वारा कर लिया गया है। यह बता दे की अनधिकृत भवन निर्माण के नियमितीकरण करने की कार्यवाही के दौरान अधिरोपित की गई कुल राशि 64,70,281.00 रुपये रही। शेष 118 प्रकरण जांच उपरांत जिला नियमितीकरण समिति की ओर नियमितीकरण हेतु प्रेषित किये जा रहे है।
निगम के भवन अनुज्ञा अधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया की कार्यालयीन समय में भवन अनुज्ञा शाखा में अपने अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण कराये जाने के इच्छुक नागरिक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।















