BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

हैक हुआ प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट, हैकर्स ने अकाउंट से डिजिटल करेंसी को प्रमोट करने से संबंधित मैसेज किया ट्वीट

अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने उनके ट्विटर अकाउंट से डिजिटल करेंसी को प्रमोट करने से संबंधित मैसेज ट्वीट किया…

 

नईदिल्ली (ए)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @PM_Nepal गुरुवार 16 मार्च को तड़के सुबह हैक कर लिया गया. उनके अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने उनके ट्विटर अकाउंट से डिजिटल करेंसी को प्रमोट करने से संबंधित मैसेज ट्वीट किया।

पीएम नेपाल के ट्विटर अकाउंट पर दहल की प्रोफाइल की जगह BLUR अकाउंट लिखा हुआ दिख रहा है. ब्लर प्रो टेडर्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन मार्केट प्लेस है. यहां पर डिजिटल और करेंसी को बढ़ाने की बात कही गई।

डिजिटल पेमेंट को लेकर क्या बोले नेपाल के पीएम?
ट्विटर अकाउंट पर, @PM_Nepal के अकाउंट से NFT के संबंध में एक ट्वीट को पिन किया जिसमें लिखा था, “डिजिटल पेयर्स को डिजिटल करेंसी देने की बात कही गई थी. अकाउंट के 690.1K फॉलोअर्स हैं. हालांकि अकाउंट हैक होते ही नेपाल के सियासी हलके में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अकाउंट को वापस रीस्टोर कर लिया. हालांकि इस मामले पर खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Related Posts