BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और भाजपाइयों को बीच जमकर हुई झुमझपटी, ASP-DSP सहित 20 पुलिसकर्मी हुई घायल, 80 भाजपाइयों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

रायपुर। आज भाजपा के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा विधानसभा को घेरने के लिए आगे बढ़े और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के हिस्सो को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। लगातार समझाइस, धारा 144 के उल्लंघन और रुकने तथा तोड़फोड़ ना कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के अनाउंस मेंट के बाद भी जब उनके द्वारा तीसरे बैरिकेड को तोड़ते हुए चौथे बैरिकेड के पास पहुंचे, तब पुलिस द्वारा एतिहात के तौर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए अश्रु गैस का प्रयोग किया गया ।

प्रदर्शन के दौरान कई मौक़ों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुज्जतबाज़ी भी की गई। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई। प्रदर्शकारियों द्वारा शासकीय संपत्ति को नुक़सान भी पहुँचाया गया।

प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए लगभग 80 लोगों की प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की गई, जिन्हें शाम को लगभग 6:00 बजे रिहा कर दिया गया।

 

 

 

Related Posts