BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कार में गांजा की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार: 905 ग्राम गांजा, नगदी व कार जप्त

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय पुढीर के मार्गदर्शन में नशा के खिलाफ चलाये अभियान के तहत जियो खुलकर नशा मुक्ति के तहत अवैध रूप से शराब एवं मादक प्रदार्थ बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने एवं लगातार कार्यवाही करने के प्राप्त दिशा निर्देश के अंतर्गत आज दिनांक
13.03.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की कुम्हारी रोड अहिवारा बाई पास मनोज हाटल के पास अवैध रूप से मादक प्रदार्थ की बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है,

कि सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहो के मौके पर जाकर रेड किया जो आरोपी मनोज साहु ऊर्फ मोनू पिता संतोष साहु उम्र 24 साल साकिन काली मंदिर के सामने वार्ड क्र0 01 अहिवारा के कार का तलाशी लिया गया जो तलाशी के दौरान कार के डिक्की में एक प्लास्टिक थैला में 905 ग्राम मादक पदार्थ गांजा व गांजा बिक्री का रकम 600 रूपया एक कार क0 CG07 MA1194 बरामद हुआ,

की आरोपी मनोज साहु ऊर्फ मोनू पिता संतोष साहु उम्र 24 साल साकिन काली मंदिर के सामने वार्ड क्र0 01 अहिवारा थाना नंदिनी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क० 134/2023 धारा 20ख एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। आरोपी एवं आरोपीयो के भाईयो के विरूद्ध पूर्व में 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत 04 बार कार्यवाही किया गया है एवं 01 बार एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

अप० क्रमांक 134/2023, धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट आरोपी: मनोज साहु ऊर्फ मोनू पिता संतोष साहु उम्र 24 साल साकिन काली मंदिर के सामने वार्ड क्र० 01 अहिवारा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग (छग)।

Related Posts