BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उदघाटन

 

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिविर में डॉक्टरों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत, मुख्यमंत्री श्री बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री टेकाम, उद्योग मंत्री श्री लखमा, नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल सहित उपस्थित  जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई।

गौरतलब है कि विधानसभा में 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और  बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।

Related Posts