दुर्ग। डॉ.अभिषेक पल्लव (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमण लाल (भा.पु. से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में बढ़ते महिला संबंधित गंभीर अपराधो पर अंकुश लगाने लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12/03/2023 को प्रार्थिया/पीडिता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना 08.11.2022 को आरोपी सुनील महोबे पिता स्व. लक्ष्मी नारायण महोबे उम्र 48 साल साकिन स्थायी पता मीनाक्षी नगर दुर्ग थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग, हाल पता शंकर नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग. द्वारा पीडिता के घर आकर
पीडिता के चेहरे पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी देकर जबरदस्ती अपनी मोटर सायकल में बैठाकर अपहरण कर ले गया तथा पावर हाउस भिलाई के सांई लाज के एक कमरे में ले जाकर पीडिता को बंधक बनाकर जबरदस्ती बलात्कार एवं अप्राकृतिक कृत्य किया है।
प्रार्थिया द्वारा डर भय के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं क गई थी जो आरोपी द्वारा बार-बार धमकी देने से परेशान होकर प्रार्थिया द्वारा दिनांक 12.03.2023 को थाना मोहन नगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में
अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 366,376,377, 506बी, 342 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी पतासाजी हेतु तत्काल थाने से टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 12.03.2023 को मिलने पर हिरासत में लिया गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को दिनांक 13.03.2023 को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन
गुप्ता, प्रधान आरक्षक शाहीद खान, आरक्षक क्रान्ति शर्मा, रितेश अग्निहोत्री एवं शकील खान की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध क्र. 138/2023, धारा 366,376,377,506बी,342 भादवि.
नाम आरोपी: सुनील महोबे पिता स्व. लक्ष्मी नारायण महोबे उम्र 48 साल साकिन स्थायी पता मीनाक्षी नगर दुर्ग थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग, हाल पता – शंकर नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)।















