BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ झेरिया- गड़रिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया-गड़रिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया-धनकर-पाल समाज की वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मिलन धनकर, उपाध्यक्ष डॉ. तेजराम पाल, महामंत्री रामविशाल धनकर, खुमान सिंह धनकर, शिवराम पाल, राजू पाल एवं गोपी पाल मौजूद थे।

Related Posts