रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 26.11.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में कुछ लोगों द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है एवं जुआ भी खेला जा रहा है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में मुखबीर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये 04 सटोरियों को सट्टा खिलाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 30,000/- रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा 05 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 5,470/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर सभी 09 आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
धारा 4क जुआ एक्ट के तहत्
- विनोद बंजारे पिता मेहतरू बंजारे उम्र 30 साल साकिन बडा़ अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर।
- अविनाश साहू पिता गुलाब राम साहू उम्र 29 साल निवासी कुंदरापारा गुढ़ियारी रायपुर।
- रविन्द्र बंसोड़ पिता बामन बंसोड़ उम्र 36 साल निवासी जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर।
- मोह0 जुनैद पिता मोह0 शकील उम्र 19 साल निवासी बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर।
धारा 13 जुआ एक्ट के तहत्
- तुलेश्वर भारती पिता पवन कुमार भारती उम्र 25 साल निवासी बड़ा अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
- असलम खान पिता अब्दुल सत्तार उम्र 21 साल निवासी अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
- शुभम राव पिता राजेश राव उम्र 26 साल निवासी विकास नगर गुढ़ियारी रायपुर।
- गजेन्द्र कुमार निषाद पिता रामकुमार निषाद उम्र 27 साल निवासी कुंदरापारा गुढ़ियारी रायपुर।
- जस्सू निषाद पिता चैतराम निषाद उम्र 34 साल निवासी पारस नगर गली नंबर 03 थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।









