भिलाई। शनिवार को भाजपा भिलाई पश्चिम मंडल और भिलाई चरोदा मंडल के अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया था, जिसे आज भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने बैगर सहमति/ अनुमति के बिना सूची जारी किया गया कहा है, साथ इसे अनुशासनहीनता बताया है और नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। भिलाई जिला अध्यक्ष ने जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और जिला प्रभारी संगठन संदीप शर्मा को भी भेजा है। जारी पत्र जिला अध्यक्ष ने लिखा है की…
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अंतर्गत भिलाई पश्चिम मंडल एवं भिलाई -3 चरोदा मंडल के अध्यक्षों के द्वारा मंडल कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी की गयी है उसमें भाजपा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष अरूण
साव जी एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से भाजपा संगठन प्रभारी जिला भिलाई संदीप शर्मा की सहमति से का उल्लेख किया गया है। जबकि उल्लेखित कथन असत्य है।
अत: दोनों मंडल अध्यक्षों द्वारा जो बगैर सहमति / अनुमति के बिना सूची जारी की गई है।
वह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। उक्त संदर्भ में प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय जी के निर्देशानुसार भिलाई पश्चिम मंडल एवं भिलाई -3 चरोदा मंडल के दोनों सूचीयों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। पढ़े पूरा पत्र…
















